अब शिव भक्तों द्वारा भारत की भूमि से ही होंगे पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन || केंद्र सरकार द्वारा 15 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए ओल्ड लिलीपुर को खोलने के फैसले को मिली मंजूरी ||
-
By Admin
Published - 06 September 2024 88 views
अब शिवभक्तों द्वारा भारत की भूमि से ही होंगे कैलाश पर्वत के दिव्य दर्शन | केंद्र सरकार ने 15 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए ओल्ड लिलीपुर को खोलने की दी मंजूरी | ओल्ड लिलीपुर समुद्र तल से 18300 फुट की ऊंचाई पे पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्तिथ है | यहां आके श्रद्धालुओं को लिपुलेख से साक्षात पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन होंगे | कोरोना काल से पहले तक केंद्र सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा कराती थी जिसमे शिव भक्त लिपुपास से पैदल यात्रा कर चीन बार्डर पार कर कैलाश मानसरोवर के दर्शन करते थे। कोरोना काल भीषण हादसों के बाद से यह यात्रा बंद है। वहीं दूसरी ओर भारत चीन विवाद के कारण अभी तक चीन सरकार ने भारत सरकार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने भारत की भूमि से ही श्रद्धालुओं को पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक यह दर्शन ओल्ड लिपुपास से कराए जाएंगे। धारचूला से होकर ओल्ड लिपुपास पहुंचने के बाद श्रद्धालु लगभग डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई पैदल पार कर उस स्थान पर पहुंच जाते हैं जहां से उन्हें सामने स्थित पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। 15 सितंबर से ओल्ड लिपुपास को खोलने की तैयारी है। इस संबंध में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतें न हों।
सम्बंधित खबरें
-
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक
-
सीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर क
-
प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगीहल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम ख
-
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण त
-
देहरादून/उत्तराखण्ड ।। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभार